शिवगंज: डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक को सिर में गंभीर चोट आई
पुराने राजमार्ग स्थित वन विभाग चौकी के समीप शुक्रवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया, जिसके सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। घायल को उपचार के लिए शिवगंज से सिरोही जिला अस्पताल लाया गया, जहां ट्रोमा सेंटर में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। सूचना पर शिवगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि शिवगंज एएसआई ने बताया कि