उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के ग्राम धनैना में मामूली विवाद के बाद हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सामान उठाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। आरोप है कि मदन, कविता और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों व सरियों से राहुल, राजबीर और वीरसैन पर हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़ीपुख्ता पुलिस ने आरोपी मदन पुत्र राज सिंह और उसकी पत्नी कविता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
.
.
.
.
#ShamliNews #Shamli #GarhiPukhta #UPPolice #PoliceAction #CrimeNews #UPNews #BreakingNews #HindiNews #CrimeUpdate #UttarPradesh #NHPBharat #NHPBharatNews
cota title
शामली: जानलेवा हमले में पति-पत्नी गिरफ्तार
Fatehabad, Agra | Oct 28, 2026