उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। तालाब में डूबी एक कार से तीन लापता व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं। तीनों की तलाश की जा रही थी। काफी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया, जिसमें तीनों के शव मिले।
सीतापुर के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच जारी है।
घटना से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
.
.
.
.
#Sitapur #SitapurNews #Sidhauli #UPNews #RoadAccident #CarAccident #BreakingNews #HindiNews #UttarPradeshNews #AccidentNews #LatestNews #NHPBharat #NHPBharatNews