रामगंजमण्डी: स्टॉक रोड़ से 48 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के मोडक थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 48 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को मोडक स्टेशन के स्टोक रोड स्थित सार्वजनिक स्थान से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश के रूप में हुई है।