श्योपुर: पंडित घाट से महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा, केदारेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
श्योपुर। शहर के गरूड्या बालाजी मंदिर पर स्थित कैदारेश्वर महादेव मंदिर पर महिला मंडल द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन रविवार को दोपहर 12 बजे किया गया। यह कांवड़ यात्रा स्थानीय पंडित घाट सीप नदी से पवित्र जलभर कर शुरू हुई जो प्रमुख मार्गों से होते हुए कैदारेश्वर महादेव मंदिर पर पहंुची जहां पवित्र जल से अभिषेक किया गया।