श्योपुर: कारगिल विजय दिवस पर निकला मशाल जुलूस, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा शहर
श्योपुर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य शनिवार को शाम 7 बजे शहर में विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मशाल जुलूस सुबात कचहरी से प्रारम्भ हुआ जो जय स्तम्भ पर पहुंचा, जहां शहीदों को कैंडल मार्च जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा सहित शहरवासी शामिल हुए जिन्होंने देशभक्ति के नारो से शहर को गूंजायमान कर दिया।