श्योपुर: कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा, विकास नगर में चोरी कबूली, आरोपी पर था ₹5000 का इनाम
श्योपुर। कोतवाली पुलिस ने विकास नगर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को शनिवार को शाम 04 बजे गिरफ्तार कर लिया है, जिसने चोरी की घटना कबूल कर लिया है। आरोपी बीते 7 माह से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।