श्योपुर: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर 20 कांवड़ियों ने चढ़ाई कांवड़, नागदा नागेश्वर महादेव मंदिर से भरी कांवड़ का शहर में हुआ स्वागत
श्योपुर। शहर के टीले वाले नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार को दोपहर 12 बजे स्वर्णकार समाज द्वारा कांवड़ का पवित्र जल चढ़ाया गया। नागदा नागेश्वर महादेव मंदिर से आधा सैंकड़ा कांवड़ियों ने पवित्र सीप नदी का जल भरकर कांवड़ यात्रा की शुरूआत की जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बंजाररा डेम स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर पहंुची जहां कांवड़ यात्रा का समापन किया गया।