श्योपुर: कारगिल विजय दिवस पर ग्राम रन्नोद में कार्यक्रम आयोजित, रैली निकाली गई
श्योपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मेरा युवा भारत माय भारत श्योपुर के उपनिदेशक विनोद चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में शनिवार को दोपहर 2 बजे कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया गया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय रनोद में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से कारगिल में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।