श्योपुर: पॉलीथीन मुक्त श्योपुर बनाने की दिशा में प्रयास, जन शिक्षण संस्थान ने शहर में निकाली रैली
श्योपुर। जन शिक्षण संस्थान द्वारा शहर में शनिवार को शाम 4 बजे स्वच्छता पखवाडे के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान की प्रशिक्षार्थी मौजूद रही। इस दौरान रैली में शामिल प्रशिक्षणार्थियों ने शहर में स्वच्छता के प्रति नारे लगाते हुए लोगो को प्लास्टिक मुक्त श्योपुर बनाने की अपील की।