घुवारा: भगवां पुलिस ने 8 साल पुराने मारपीट मामले के वारंटी को किया गिरफ्तार
भगवां थाना पुलिस ने वर्ष 2018 के मारपीट के मामले में फरार चल रहे वारंटी ठाकुरदास लोधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम तमेरन खेरा बरेठी का निवासी है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को शनिवार कि दोपहर 1:30 बजे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी रामसिया चौधरी सहित पुलिस टीम की भूमिका से हुई।