सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के डुमरा मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर दो बाइक की भिड़ंत हो गई इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं डुमरा थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।