महिला विकास एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नावकोठी प्रखंड के विष्णुपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 70 पर कन्या जन्मोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इसका उद्घाटन सीडीपीओ गुंजन मौली ने किया। इस अवसर पर चार कन्याओं को उपहार एवं चार माताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।