लालगंज: लालगंज के हाईवे पर विकास की रफ्तार तो दिखी, लेकिन पर्यावरण और यात्रियों की सुविधा नदारद, चुनावी मुद्दा बन सकता है
वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकास की रफ्तार देखने को मिली। लेकिन पर्यावरण और यात्रियों की सुविधा पूरी तरह हाशिए पर छूट गई। वर्ष 2027 के चुनाव में चुनावी मुद्दा बन सकता है। लालगंज निवासी विकास, संजय, दिलराज, राघवेंद्र आदि लोगों ने शुक्रवार दोपहर बाद 2:00बजे बताया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग में सड़क किनारे न तो पेड़ों की हरियाली है और न पीने के लिए प्याऊं।