बांसवाड़ा: मतगणना में हेराफेरी का आरोप, हारे हुए सरपंच प्रत्याशियों ने सैकड़ों समर्थकों के साथ लिमथान पुलिस चौकी को घेरा
सदर थाना क्षेत्र की लिमथान ग्राम पंचायत में बुधवार को सरपंच चुनाव की मतगणना को लेकर भारी हंगामा हो गया। चुनाव में पूंजीलाल डिंडोर के 182 वोटों से विजयी घोषित होते ही हारे हुए प्रत्याशी भड़क गए। हीरालाल,सोहनलाल, कांतिलाल,उदयलाल और लक्ष्मण सहित अन्य प्रत्याशियों ने अधिकारियों पर मिलीभगत व मतगणना में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए।