कटिहार: ललियाही के मेट्रो अस्पताल में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज और मुफ्त जांच शिविर का आयोजन
गुरुवार की सुबह 11 बजे मेट्रो अस्पताल में मकर संक्रांति के अवसर पर दही चुरा भोज का आयोजन किया गया था। जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया था। जहां मरीजों का निशुल्क जांच और बीमारी से बचने का परामर्श दिया गया। वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित दही चुरा भोज का लोगों ने जमकर आनंद उठाया।