प्रतापगढ़: एसपी जीआरपी ने प्रतापगढ़ थाने का किया औचक निरीक्षण
एसपी जीआरपी रोहित मिश्र ने शनिवार शाम 6 बजे प्रतापगढ़ जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शस्त्रागार, अभिलेखों और निर्माणाधीन बैरकों का जायजा लिया। साथ ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से संवाद कर पुलिसकर्मियों को सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।