ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच गैस की कमी और दाम बढ़ने की आशंका से सागर जिले में एलपीजी सिलेंडर की मांग बढ़ गई है। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है और बुकिंग सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है। गुरुवार दोपहर 2:00 एक गैस एजेंसी संचालक के अनुसार पहले जहां रोजाना करीब 250 सिलेंडरों की बुकिंग होती थी अब दुगनी हो गई है।