जनता दरबार में 38 आवेदन प्राप्त, त्वरित निष्पादन के निर्देश।
बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों के 38 आवेदन प्राप्त हुए।
भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, राजस्व एवं पेंशन से संबंधित मामलों पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है।
IPRD Bihar
#begusarai
#easeofliving
5 views | Begusarai, Bihar | Aug 31, 2026