जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आज बखरी प्रखंड कार्यालय में सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को दूरस्थ पंचायतों का नियमित निरीक्षण, सप्ताह में दो बार जनता दरबार, पंचायत कर्मियों की उपस्थिति की निगरानी तथा प्रखंड स्तर की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही शिक्षा, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, विद्युत, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने आमजनों एवं लाभुकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं नियमानुकूल कार्रवाई का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#begusarai
8 views | Begusarai, Bihar | Aug 31, 2026