आगामी 04 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं तेघड़ा के ऐतिहासिक जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ एवं यातायात प्रबंधन, मद्य निषेध, विद्युत सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारी, सीसीटीवी, अग्निशमन, खोया-पाया केंद्र, प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#begusarai
11 views | Begusarai, Bihar | Aug 31, 2026