12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड जुन्नारदेव की विभिन्न संस्थाओं में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
===========================================================
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले के विकासखंड जुन्नारदेव अंतर्गत शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, नवेगांव सेनेटोरियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 42 प्रतिभागियों ने एक साथ योगाभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया। इसके अतिरिक्त, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवेगांव सेनेटोरियम में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 50 लोगों ने सहभागिता कर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कटकुही में 81 लाभार्थियों ने योगाभ्यास किया, वहीं शासकीय नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 85 लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सभी कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को नियमित योग के लाभों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग दिवस के अवसर पर लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए "योग से निरोग" रहने का संकल्प लिया।
53 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026