सहजनवा: नौसड़ में अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव मिलने से मची सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ में शनिवार दोपहर एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब तीन बजे नौसड़ एकला बंधे के पास सिवान के खेत में एक राहगीर ने शव देखा, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर नौसड़ चौकी इंचार्ज अंजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।