पाली: कोरबा में टोल फ्री की मांग तेज, युवा कांग्रेस ने NHAI को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
Pali, Korba | Jun 17, 2026 जिले में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजाओं पर स्थानीय वाहनों से वसूली, दुर्घटनाओं और कर्मचारियों के दुर्व्यवहार को लेकर विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में NHAI अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों एवं स्थानीय निवासियों को टोल फ्री करने की मांग की।