परसिया: उरधन रोड, तूमडी में पुल से नदी में गिरी कार, चालक को मामूली चोटें, पहिए ऊपर
शिवपुरी से उरधन मार्ग पर तूमडी में स्विफ्ट डिजायर कार पुल से नदी में गिर गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के चारो पहिए उपर हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक को मामूली चोटे आई। हादसा मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात का बताया जा रहा है। बुधवार को शाम छह बजे तक कार नदी में ही पडी रही।