विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई गई बड़ी LED स्क्रीन पर ठाकुर जी के लाइव दर्शन की जगह अचानक फिल्मी और आपत्तिजनक गाने चलने से हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी अनुसार वीडियो 15 अक्टूबर का बताया जा रहा है। वहीं अपने आराध्य की एक झलक पाने पहुंचे भक्त इस लापरवाही को देख सन्न रह गए और आस्था से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए मौके पर ही कड़ा विरोध जताया। इस गंभीर चूक के बाद मंदिर की व्यवस्था संभाल रही हाईपॉवर कमेटी की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठ रही हैं।
हैरानी की बात यह है कि मामले पर सवाल पूछे जाने पर कमेटी के अध्यक्ष पूरी तरह अनजान नजर आए।वहीं, मंदिर सेवायत व कमेटी सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने इसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा लाइव स्क्रीनिंग पर लगाई गई रोक की सीधी अवहेलना बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल, प्रशासन और कमेटी की इस बड़ी लापरवाही को लेकर श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है।
#BankeBihari #BankeBihariMandir #VrindavanNews #MathuraNews #ThakurJi #BankeBihariDarshan #MandirControversy #Vrindavan #SanatanDharma #HinduNews #TempleManagement #LEDScreenControversy #SupremeCourt #UttarPradeshNews #CitySpecialNews
Hardwar, Haridwar | Nov 20, 2026