कुंडा: स्व. भगवत प्रसाद स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का सीओ कुंडा ने किया निरीक्षण
स्व. भगवत प्रसाद स्मारक इण्टरमीडिएट कॉलेज कुंडा में आयोजित पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का सीओ कुंडा ने निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चेक कर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत संबंधित को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश दिए गए।