कुंडा: जेठवारा पुलिस ने डेरवा रोड गौशाला के पास से अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जेठवारा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर पहुंचकर डेरवा रोड गौशाला के पास से दिग्विजय यादव उर्फ दीपू पुत्र अनिल यादव निवासी ग्राम सराय छत्ता थाना संग्रामगढ़ को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।