कुंडा: बाबागंज विधानसभा के छतर गांव समेत इलाके में पहुंचे कुंडा विधायक राजा भैया ने किया कई कार्यक्रम में शिरकत
बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के छतार गांव समेत इलाके के कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए कुंडा विधायक राजा भैया पहुंचे जहां वह कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ इलाके के लोगों का कुशल क्षेम भी जाना। इस दौरान वह छतार गांव के संतोष त्रिपाठी के यहां आयोजित भजन कार्यक्रम में भी शिरकत किया और भजन सुना।