कुंडा: कुण्डा कस्बे के एसआर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराया बाइक सवार होमगार्ड, गंभीर रूप से हुआ घायल
कुंडा कस्बे के एसआर पेट्रोल पंप के पास ड्यूटी करके घर जा रहा होमगार्ड सड़क किनारे खड़ी डंपर से टकरा गया। घायलावस्था में होमगार्ड को आसपास के लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आए दिन सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों से हादसे होते हैं।