कुंडा: बाघराय थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी कोटिला गांव में रंजिश के चलते महिला को पीटने का मामला आया सामने, पुलिस ने शुरू की जांच
बाघराय थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी कोटिला गांव की रहने वाली अनारा देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के दबंगों द्वारा उसको पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को जमकर मारा पीटा गया है। मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है। थाना अध्यक्ष ने बताया की मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।