कुंडा: महियामऊ गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों जताया पति पर संदेह,शिकायत के बाद पूलिस ने शुरू किया मामले की जांच
महेशगंज के रायपुर निवासी मेहंदी हसन की बहन आसमां की शादी जेठवारा के माहियामऊ आजम खां के साथ हुई थी। आरोप है की पति के विवाद के चलते आसमां मायके में रह रही थी। दो माह पहले मायके से पति के घर आ गई थी। शनिवार को उसकी संदिग्ध मौत हो गई। मायके वाले मौके पर पहुंचे और विवाहिता के पति पर शक जताते हुए शिकायत किया तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।