पाटन: शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, प्रकृति प्रेम का प्रतीक
Patan, Jabalpur | Jul 30, 2026 शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन में इको क्लब के तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृद्धि वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विजेंद्र यादव द्वारा पौधारोपण कर किया। कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे से हुआ जिसमें की महाविद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।