सिरसागंज: क्षेत्र में खाद विक्रेताओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3 लाइसेंस निलंबित, 5 को नोटिस, किसानों से शिकायत करने की अपील
फिरोजाबाद में खाद की कालाबाजारी और किसानों से मनमानी करने वाले विक्रेताओं पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने गुरुवार को सिरसागंज क्षेत्र की उर्वरक दुकानों का सघन निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 3 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, जबकि 5 खाद विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया।