खलीलाबाद: खनन माफियाओं पर प्रशासन का चला हंटर, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई जब्त
दुधारा पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेमरियावां ब्लॉक के बुढ़ानगर गांव में छापेमारी की। नायब तहसीलदार प्रेम नारायण और थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में अवैध मिट्टी खनन में लगी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। प्रशासन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त