नूरसराय: सकरौढा गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई
नूरसराय प्रखंड के दक्षिणी मंडल के सकरौढा गांव में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में बुधवार की दोपहर 2:00 बजे मनाई गई। इस मौके पर बीजेपी के जिला प्रवक्ता धीरेंद्र रंजन ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का 100 वीं जयंती पूरा देश मान रहा है।