नूरसराय: जगदीशपुर तियारी गांव में 42 लाख 43 हजार की योजना का उद्घाटन, मंत्री व सांसद रहे मौजूद
नूरसराय प्रखंड के जगदीशपुर तियारी गांव में 42 लाख 83 हजार की लागत से योजनाओं का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेंद्र कुमार ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे किया। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि गरीब भूमिहीनों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देगी उसे जमीन खरीदने के लिए पैसा देगी।