नूरसराय: नूरसराय थाना क्षेत्र से मारपीट मामले के चार वारंटी गिरफ्तार
नूरसराय थाना क्षेत्र के अंबा नगर और जयप्रकाशपुर भेड़िया गांव से मारपीट के मामले में न्यायालय के चार वारंटी श्याम बली कुमार, रामबली कुमार ,रामजतन जमादार और दिवाकर कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले की जानकारी नूरसराय थाना पुलिस के द्वारा मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे दी। उन्होंने कहा कि मारपीट का इन लोगों पर पुराना केस हैं।