बीना: जेपी पावर प्लांट में बेल्ट में फंसने से एक मजदूर की हुई मौत, बचाने गया दूसरा मजदूर हुआ घायल; परिजनों ने किया प्रदर्शन
Bina, Sagar | Sep 27, 2024 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार को प्लांट में काम करते समय कोयला साइट पर बेल्ट पर फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। वही बचाने के दौरान दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर देर रात तक प्रदर्शन किया, आज मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।