बीना: कच्चा रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के विरोध में युवाओं ने तहसील में सौंपा ज्ञापन, एजेंसी स्थानांतरित करने की मांग
Bina, Sagar | Sep 25, 2024 कच्चा रोड पर स्थित भारत गैस एजेंसी कई वर्षों से संचालित है। जो नाभि नंदन दिगंबर स्कूल भवन की एक दुकान में संचालित है। स्कूल में करीब 2000 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए आज बड़ी संख्या में युवाओं ने गैस एजेंसी के विरोध में करीब 2:00 बजे तहसील में एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंप कर एजेंसी स्थानांतरित करने की मांग की।