बीना: ग्राम बिल्धई बुजुर्ग में आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर महिला की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Sep 26, 2024 बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे सोयाबीन काटकर लौट रही 33 वर्षीय मजदूर महिला अनीता पति धनीराम आदिवासी निवासी ग्राम बिल्धई बुजुर्ग पर आकाशीय बिजली गिर गई। महिला को परिजन रिफाइनरी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने आज पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।