बीना: खिमलासा रोड पर सड़क दुर्घटना, स्कूटी सवार महिला व युवक गंभीर, डायल 100 की मदद से अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Sep 26, 2024 रात में करीब 9:30 बजे डायल 100 नंबर को खिमलासा रोड पर एक्सीडेंट की सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही डायल 100 नंबर आरक्षक अभिषेक एवं पायलट इमृत पहुंच गए। जहां पर करीब 34 वर्षीय महिला कविता एवं युवक गोलू घायल अवस्था में डले हुए थे। जिनको डायल 100 नंबर की मदद से रात में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर घायलों का उपचार जारी है।