बीना: नगर पालिका परिषद में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विधायक निर्मला सप्रे सहित अन्य हुए शामिल
Bina, Sagar | Sep 26, 2024 शासन के आदेश पर नगर पालिका परिषद में आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिफाइनरी हॉस्पिटल व सिविल हॉस्पिटल के एक दर्जन से ज्यादा डॉक्टर लोगों की निशुल्क जांच कर रहे हैं। वही कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार सहित संख्या में वार्ड पार्षद शामिल हुए,निशुल्क जांच के साथ निशुल्क दवाइयांका वितरण किया जा रहा है।