बीना: जीआरपी थाना बीना की पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 वर्षों से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Sep 26, 2024 जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया के द्वारा मुखबिर की सूचना पर टीम का गठन किया गया ,जिसके बाद जीआरपी की टीम ने आरोपी मुकेश निवासी झांसी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बबीता कठेरिया ने बुधवार की रात करीब 8:00 जानकारी देते हुए बताया कि वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।