भीलवाड़ा: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, बैलून उड़ाकर उठाई गई आवाज
नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों के रोष को मंच देने के लिए भीलवाड़ा में जिला कांग्रेस देहात ने रेलवे स्टेशन चौराहे पर 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया। छात्रों और नेताओं ने पोस्टर लगे बैलून उड़ाकर आवाज बुलंद की। राहुल गांधी की कोटा यात्रा की स्लाइड्स दिखाई गईं।