आगरा: श्री राम बारात शोभा यात्रा की पुलिस तैयारियों को लेकर एडिशनल कमिश्नर व डीसीपी ने सिटी पुलिस लाइन में की गोष्ठी
Agra, Agra | Sep 27, 2024 श्री राम बारात शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद चौकन्ना दिखाई दे रहा है, एडिशनल कमिश्नर केशव कुमार चौधरी व डीसीपी सिटी सूरज राय ने पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ शुक्रवार को लगभग 4:00 गोष्ठी की, इस गोष्ठी में अन्य जनपदों से आए पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के बारे में जानकारी दी, शोभा यात्रा के दौरान संदिग्ध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।