आगरा: पर्यटन दिवस के अवसर पर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने आगरा किला पर देशी-विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया
Agra, Agra | Sep 27, 2024 आगरा में बड़े धूमधाम के साथ विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया, इस दौरान होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के द्वारा देशी विदेशी पर्यटकों का फूल माला व पेठा खिलाकर स्वागत किया गया, शुक्रवार लगभग 12:00 बजे आगरा किला पर देशी विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया गया, पर्यटकों ने होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया है।