आगरा: फर्जी कॉल कर लोगों से ठगी करने वाले गैंग के 6 सदस्य ISBT बस स्टैंड से गिरफ्तार, ACP हरी पर्वत ने किया खुलासा
Agra, Agra | Sep 27, 2024 थाना साइबर पुलिस, SOG टीम ने फर्जी कॉल कर लोगों से ठगी करने वाले गैंग के 6 सदस्यों को ISBT बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है, यह गैंग लोगों को विश्वास में लेकर ठगी किया करते थे, इनके कब्जे से 4 लाख रुपए कैश, 13 मोबाइल फोन, 1 कार, 1 लैपटॉप व अन्य सामान बरामद हुआ है, ACP हरिपर्वत आदित्य कुमार ने पुलिस लाइन में लगभग 4:00 बजे खुलासा किया है।