भरगामा: अतिक्रमण हटाने के आदेश की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन की हो रही किरकिरी
भरगामा प्रखंड की लगभग सभी मुख्य सडकें अतिक्रमण की चपेट में है. रविवार की देर शाम 4 बजे के करीब इन सड़कों पर आमलोगों का चलना भी दुश्वार दिखा, अतिक्रमण हटाने से संबंधी न्यायालय का आदेश प्रखंड प्रशासन को दिया गया. भरगामा प्रखंड के महथाबा बाजार में सड़क अतिक्रमण के कारण गलीनुमा दिखती है. सड़क पर अतिक्रमणकारियों का साम्राज्य है.