गोपालगंज: सिधवलिया: बरहिमा मोड़ के पास बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुँचा सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार एक किशोर की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पहुंची और मृतक साइकिल सवार किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।